उत्तराखंड में इस बार पांच दिन पहले दस्तक देगा मानसून, प्रदेश में होगी झमाझम बरसात,,,,,

देहरादून: प्रदेश में मानसून दस जून के बाद सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में 10 जून तक मानसून दस्तक देगा। मौसम विभाग की मानें तो इस बार पांच दिन पहले मानसून आ जाएगा। इस बार प्रदेश में छह फीसदी अधिक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, जून के पहले सप्ताह में प्री मानसून की अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। खासकर पहाड़ी जिलों में तेज दौर की बारिश होगी। हालांकि पांच जून के बाद लोगों को बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इससे पहले उत्तराखंड में कई जगहों पर हल्की बारिश होती रहेगी, जिसे प्री मानसून शॉवर भी कहा जा सकता है।
रही बात मानसून की तो प्रदेश में दस जून के बाद मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून आने के बाद प्रदेश में बारिश भी जोर पकड़ेगी। उत्तराखंड में लंबी अवधि का औसत बारिश मानक 87 सेंटीमीटर का है। इस बार इससे छह फीसदी ज्यादा बरसात देखने को मिलेगी। ये औसत 108 फीसदी तक भी पहुंच सकता है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,