उत्तराखंड हरिद्वार हरकी पैड़ी पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पति संग लगाई मां गंगा में आस्था की डुबकी,,,,,,

हरिद्वार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर आज पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज हरिद्वार दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले पति के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा में स्नान किया। इस दौरान गंगा सभा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता पहली बार हरिद्वार पहुंची हैं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का मां गंगा का स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर आज पुण्य भूमि हरकी पैड़ी पर आई हूं। आज मैंने मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी अपना स्थान बनाएं।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,