उत्तराखंड में प्रथम टीबी मुक्त होने वाले तीन जिलों को मिलेगा पुरस्कार,जिलाधिकारियों जिलों को बनाए टीबी मुक्त- पुष्कर सिंह धामी

देहरादून: सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में जनहित से जुड़े पांच-पांच श्रेष्ठ पद्धतियों और नवाचारों पर कार्य करें। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक जिलों में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबसे पहले टीबी मुक्त होने वाले तीन जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को जिलों को टीबी मुक्त बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से जनहित से जुड़े पांच-पांच नवाचार भी मांगे।
मुख्यमंत्री सोमवार को सीएम आवास से जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के लोगों तक पहुंचकर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ ही उनको मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में कार्य किए जाएं।
प्रत्येक जिला पांच-पांच नवाचारों पर करे काम
सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में जनहित से जुड़े पांच-पांच श्रेष्ठ पद्धतियों और नवाचारों पर कार्य करें। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस से 25 जुलाई तक जिलों में वृहद स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाए। एक पेड़ मां के नाम अभियान को विशेष रूप से प्रोत्साहित करने के साथ ही प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के लिए जागरूकता अभियान भी चले। जलस्रोतों के संरक्षण और अमृत सरोवरों की कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग के लिए हर जिले में नोडल अधिकारी बनाए जाएं।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,