
हरिद्वार- एसएसपी हरिद्वार द्वारा देर रात चैकिंग अभियान चालाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रात्रि में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए बड़ी कार्रवाई को करते हुए, रात्रि में लगभग 12:00 बजे से 02:00 बजे के मध्य नगर क्षेत्र में सड़कों पर आवारा व संदिग्ध रूप से घूम रही 16 मोटर साइकिलों को पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत 16 मोटर साइकिलों को सीज किया गया एवं 28 वाहनों का चालान कर कुल ₹14,000/- संयोजन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया।
पुलिस द्वारा यह अभियान विशेष रूप से रात्रि में सड़कों पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु चलाया गया है। इस प्रकार की सघन चेकिंग भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,