उत्तराखंड में आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, इन विषयों पर फैसला होने की संभावनाएं,,,,,,

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है। 25 जून बुधवार को 11:00 बजे सचिवालय में होने वाली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर फैसला आ सकते हैं जबकि त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर भी इस कैबिनेट की बैठक में अहम चर्चा होने की संभावना है।
वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य , रोजगार सहित तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। प्रदेश के सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू किए जाने संबंधित प्रस्ताव, सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने संबंधित प्रस्ताव, उत्तराखंड के पुराने बाजारों को नए सिरे से विकसित करने के लिए री-डेवलपमेंट नीति संबंधित प्रस्ताव, स्वास्थ्य सेवाओं की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन करने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।उत्तराखंड भोजन
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया को सरल बनाए जाने संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि परिवार रजिस्टर नकल के जरिए भी अब आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकेंगे, इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति पर भी मुहर लगा सकती है। रोगी कल्याण समिति के तहत प्रदेश के ब्लॉक स्तर पर समिति गठित की जाएगी।
इसके अलावा शिक्षा विभाग की ट्रांसफर प्रक्रिया को ऑनलाइन किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर भी मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मियों के स्थाईकरण के मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून भूमि धोखाधड़ी मामले में फरार कांग्रेस नेता और उसके बेटे सहित तीन लोगों के घर ढोल बजवाकर पुलिस ने चस्पा किए नोटिस,,,
उत्तराखंड UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में विशेष CBI अदालत ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई,,,
“देश – दुनिया” आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं ग्रीनलैंड और स्पेन सहित इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण,,,