उत्तराखंड में हुए एनएच 74 घोटाला मामले में ईडी ने काशीपुर में मारा छापा,,,,,

काशीपुर: प्रदेश में एनएच- 74 घोटाले में आज एक पीसीएस अधिकारी समेत दो लोगों के यहां ईडी की टीम ने छापेमारी की है। देहरादून में एनएच 74 के आरोपी पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी की कार्रवाई के अलावा ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी के आवास पर दोपहर से चली छापेमारी की कार्यवाही जारी है।
आपको बताते चलें कि वर्ष 2017 में एनएच- 74 में करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला है। इस मामले में किसानों को मुआवजा देने की फाइल के दस्तावेजों के साथ बैंकिंग दस्तावेजों को ईडी के अधिकारी खंगाल रहे हैं।
तीन गाड़ियों में एडवोकेट अशरफ सिद्दीकी के घर पहुंची ईडी की टीम की कार्रवाई घंटे से लगातार जारी है। जमीनों को खुर्दबुर्द करके करके करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की गई थी, जिसकी जांच चल रही है।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,