देहरादून: ।जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सदर तहसील के अंतर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित 22 लोगों को 5.14 लाख की अहैतुक सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। अतिवृष्टि के कारण मानव क्षति, कच्चे और पक्के भवन के आंशिक क्षति होने पर प्रभावितों को यह अहैतुक सहायता उपलब्ध कराई गई है।

देहरादून कांवली में दैवीय आपदा के कारण अरविन्द पुत्र प्रेम लाला की मृत्यु होने पर उनके पत्नी मीना देवी को 4.00 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। गढ़ी में पक्का भवन आंशित क्षति होने पर प्रभावित अमित कुमार शर्मा को रु.11500, रिखौली में कच्चा भवन आंशिक क्षति पर सविता देवी, अर्पित बिष्ट को 4-4 हजार, योगेश क्षेत्री तथा घंघोड में भक्त बहादुर को उनका पक्का भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 6500 की अहैतुक सहायता चेक प्रदान किया गया।
ब्रहमपुरी लोहिया नगर में कच्चे भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सरालीन, सागीर, नूरजहॉ व सत्तार अहमद को प्रति व्यक्ति 2500 रुपये की अहेतुक सहायत दी गई। बनिया बाजार बीरपुर में रेखा भण्डारी, मोहिनी शाही, रितिका कन्नौजिया, कुसुम वर्मा, पूजा शर्मा, कोमल, वीर बहादुर, अतुल, दल बहादुर को 5-5 हजार की सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। जाखन में पक्का भवन क्षतिग्रस्त होने पर अशरफ अली व किशन थापा को 11500 की सहायता राशि प्रदान की गई। सरौना में कच्चा आवसीय भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावित रणवीर सिंह को 4 हजार की अहैतुक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी तहसीलों में आपदा प्रभावित क्षेत्रों को विस्तृत आंकलन करते हुए प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,