उत्तराखंड अलर्ट: देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर सहित प्रदेश के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी,,,,,
देहरादून: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आगामी दिनों के लिए भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। आज बुधवार को राज्य की राजधानी देहरादून सहित टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।उत्तराखंड राज्य पर्यटन
चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने 10 जुलाई के लिए भी चेतावनी दी है, जिसके तहत नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बहुत अधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा। साथ ही देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी रहेगा।
11 जुलाई को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दिन देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,