उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने हर की पैड़ी पर मां गंगा जी का पूजन कर सकुशल मेला सम्पन्न कराए जाने के लिए मां गंगा का आशीर्वाद,,,,,
हरिद्वार- कांवड़ मेले की तैयारियों को परखने हरिद्वार पहुंचे डीजीपी दीपम सेठ ने हर की पैड़ी पर मां गंगा जी का पूजन कर सकुशल मेला सम्पन्न कराए जाने के लिए मां गंगा का आशीर्वाद लिया। हर की पैड़ी पहुँचने पर डीजीपी दीपम सेठ का गंगा सभा के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। गंगा पूजन के बाद डीजीपी ने हर की पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और मातहतों को निर्देश दिए कि कावड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों से पुलिसकर्मी शालीनता से पेश आएं।

हरिद्वार डीजीपी उत्तराखंड ने लिया मां गंगा का आशीर्वाद
मातहत पुलिस ऑफिसर्स संग हर की पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर की मां गंगा की पूजा अर्चना
गंगा पूजन के दौरान आईजी लॉ एंड ऑर्डर निलेश आनंद भरणे सहित अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण के बाद डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि कावड़ मेले को सकुशल और निर्विघ्न सम्पन्न कराना ही पुलिस का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। मेले के दौरान उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी डीजीपी ने दिए।इस दौरान उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य अधिकारी गण भी मौजूद रहे।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,