उत्तराखंड पंचायत चुनाव में देवाल की मतदाता सूची में नेपाली नागरिकों के दर्ज नामों पर उठे सवाल, मामले में होगी जांच,,,,,
देहरादून: सेलखोला ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में नेपाली नागरिकों का नाम दर्ज होने से मामला गरमा गया है। खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह संगणक की गलती से हुआ होगा।
ब्लॉक के सेलखोला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव इच्छोली में नेपाली नागरिकों के नाम दर्ज हैं। मतदाता सूची के क्रमांक 561 में बलबहादुर, 562 में शीला देवी व 563 में सतपाल सिंह का नाम है। तीनों बलबहादुर के परिवार के सदस्य है। जिससे लोग मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत देवाल ब्लॉक में 24 जुलाई को मतदान व 31 को मतगणना होनी है। जिसके लिए प्रचार चल रहा है। इस बीच सेलखोला ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में नेपाली नागरिकों का नाम दर्ज होने से मामला गरमा गया है। खंड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक के सहायक निर्वाचन अधिकारी जयदीप बैरवाण ने बताया कि यह संगणक की गलती से हुआ होगा।
भारत के नागरिक का नाम ही मतदाता सूची में दर्ज हो सकता है। बलवहादुर के परिवार का नाम मतदाता सूची व मतदाता पहचान पत्र कैसे बना इसकी जांच की जाएगी। जबकि तीनों नेपाल के नागरिक हैं। मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,