उत्तराखंड में बाबा केदारनाथ यात्रा एक बार फिर बाधित, गौरी कुण्ड और सोनप्रयाग के बीच भारी बारिश से सड़क पर आया मलबा और बोल्डर,,,
देहरादून: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम की यात्रा एक बार फिर बाधित हो गई है। रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग के बीच बीती रात से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क पर मलबा और बोल्डर आ गए हैं।
इसके चलते यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे के अनुसार मुनकटिया और गौरीकुण्ड के बीच करीब 50 से 70 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यही नहीं, वैकल्पिक पैदल मार्ग भी पूरी तरह टूट चुका है।
हालात को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इन दो-तीन दिनों तक किसी अन्य धार्मिक स्थल की यात्रा करें। गौरीकुंड की ओर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF और NDRF की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
वैकल्पिक पैदल रास्तों की तलाश की जा रही है, ताकि यात्रियों को सोनप्रयाग की ओर सुरक्षित लाया जा सके। रास्ता कब खुलेगा, इसकी जानकारी रुद्रप्रयाग पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए साझा की जाती रहेगी।

More Stories
हरिद्वार, ज्वालापुर रामलीला में सीता खोज से बाली वध तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन, राज्यमंत्री नितिन गौतम सहित गणमान्य जनों ने की आरती,,,,,
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,