उत्तराखंड के पौड़ी थैलीसैंण के बकरोड़ा गांव में 5 मजदूरो के बहने की सूचना, राहत एवं बचाव अभियान में जुटा स्थानीय प्रशासन,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी में विकासखंड थैलीसैंण के बकरोड़ा गांव में 5 मजदूरों की बहने की सूचना प्राप्त हो रही है स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है।

वही आज भारी भूस्खलन से बुरासी गांव में मलबे की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत की सूचना मिली है। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मचा है। मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के बुरासी गांव में लगातार बारिश के बीच भारी भूस्खलन हुआ है।
इसके चलते दो महिलाओं की मलबे के नीचे दबने से मौत हुई है। इसी के साथ ही गांव में ही स्थित एक आवासीय भवन और गौशाला भी मलबे में दब गई। इसकी वजह से कई मवेशियों की जान चली गई है।
घटना में मृतकों की पहचान बिमला देवी पत्नी स्व.बलवंत सिंह भंडारी और आशा देवी पत्नी स्व. प्रेम सिंह नेगी निवासी बुरासी गांव के रूप में हुई है। मलबे में दबने से दोनों की मौके पर मौत हुई है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,