उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर दिए पीड़ितो को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश,,,,,

नैनीताल: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को नैनीताल जनपद के लाल कुआं तहसील में बिंदुखात्ता गांव और रावनगर प्रथम में आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद उन्होंने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पिछले दिनों गोला नदी में बाढ़ आने से बिंदु खात्ता के इंदिरा नगर में काफी नुकसान हुआ था। इसके साथ ही रावनगर प्रथम गांव में भी लोगों को बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ी और काफी नुकसान हुआ। पानी के तेज बहाव से सुरक्षा दीवार ढह गई और कई मकान बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गए ।

इसके अलावा कृषि भूमि का भी एक बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रविवार दोपहरबाद इस क्षेत्र में पहुंची और उन्होंने ग्रामवासियों से उन्हें हुए नुकसान की जानकारी ली।

उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और वन अधिकारियों से इस बारे में किया जा रहे कार्यों का ब्योरा मांगा।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सुरक्षा दीवार का निर्माण जल्द कराया जाए और इस बार इसकी गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए कि आने वाले वर्षों में बाढ़ से नुकसान न झेलना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाढ पीड़ित लोगों की त्वरित मदद करने के निर्देश दिए।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,