उत्तराखंड गंगा माँ को मिलेगा निर्मल प्रवाह,70 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स पर सरकार की रहेगी पैनी नजर, मां गंगा की स्वच्छता को लेकर उठाए निर्णायक कदम,,,,

देहरादून: गंगा व सहायक नदियों में सीधे सीवर नहीं जाएगा। इन पर लगे 70 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की अब सघन निगरानी होगी। इसके लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे के तहत न केवल गंगा बल्कि उसकी सहायक नदियों व प्रदेश की अन्य नदियों पर में भी सीवेज रोकने के लिए एसटीपी लगाए गए।
अक्सर कई एसटीपी में खराबी या सीधे सीवेज नदियों में जाने की शिकायतें आती रहती हैं। पिछले दिनों भी हरिद्वार की एक नदी में नाले का पानी सीधे गिर रहा था। नाला टैप नहीं किया गया था, जिस पर विभाग को नोटिस जारी हुआ था
नमामि गंगे के कार्यक्रम निदेशक विशाल मिश्रा ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अब सभी एसटीपी की निरंतर निगरानी की जाएगी। इनके संचालन की जो मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनी हुई है, उसके तहत ही काम करना होगा। अगर कहीं लापरवाही मिली तो उस हिसाब से कार्रवाई होगी।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,