उत्तराखंड महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल को बधाई देते हुए उनसे जन सरोकारों एवं सकारात्मक राजनीति की जतायी उम्मीद,,,,,

देहरादून: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश गोदियाल को बधाई देते हुए उनसे सकारात्मक राजनीति करने और जन सरोकारों की आवाज बनने की उम्मीद जतायी। उन्होंने दावा किया कि 2027 मे भाजपा विकास कार्यों की बदौलत दमदार वापसी करने जा रही है। कांग्रेस मे अध्यक्ष के बदलाव से कोई फर्क नही पड़ेगा।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव मे भी गोदियाल ही कांग्रेस अध्यक्ष थे, लेकिन कांग्रेस का क्या हस्र हुआ सब जानते है। तब प्रीतम सिंह भी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस द्वारा चलाये गए दुष्प्रचार अभियान की जनता ने हवा निकाल दी। जनता ने मुख्यमंत्री धामी और डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताया था। एक बार फिर ठीक वैसी ही तस्वीर कांग्रेस पार्टी में बन गई है लिहाजा भाजपा बड़े अंतर से क्लीन स्वीप कर रही है।
भट्ट ने कहा कि डबल इंजन सरकार अब तक जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। राज्य मे हुए तमाम विकास कार्य की बदौलत भाजपा मिशन 2027 में बड़े अंतर से जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि कांग्रेस के नये अध्यक्ष पूर्ववर्ती नेतृत्व से अलग अच्छे कार्यों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाएंगे।
भट्ट ने कहा कि नये अध्यक्ष को दूसरे बड़े नेता कब स्वीकारेंगे यह उनके सामने चुनौती रहेगी। हालांकि यह उनकी पार्टी का निजी मामला है और भाजपा की योजना और रणनीति पर इसका कोई असर नही पड़ेगा। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और उसकी रीति, नीति तथा दिशा आखिरकार जनता के लिए होती है।

More Stories
उत्तराखंड न्यायालय से प्रतिबंधित भूमि की फर्जी रजिस्ट्री पर प्रशासन सख्त, प्रतिबंधित भूमि बेचने और खरीदने वाले दोषियों पर एफआईआर के निर्देश- सविन बंसल
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा हरिद्वार में पेपर देते पकडे गए 8 बंटी और बबली (फर्जी परीक्षार्थी), पुलिस ने सभी आरोपियों को लिया हिरासत में चल रही है पूछताछ,,,,
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में पेपर देते पकडे गए 8 फर्जी परीक्षार्थी, पुलिस सभी आरोपियों को पड़कर कर रही है पूछताछ,,,,,