उत्तराखंड एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, हरिद्वार में का चुनाव सम्पन्न- विपिन सैनी, मुकुल चौहान और शोभित भारद्वाज ने दर्ज की दमदार जीत,,,,

हरिद्वार: उत्तराखंड एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, जनपद हरिद्वार के वार्षिक चुनाव बड़े ही उत्साह, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। कुल 168 वोटों की मतदान सहभागिता ने संगठन की मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा को नई दिशा दी। परिणामों ने जहां सदस्यों के विश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शाया, वहीं नई नेतृत्व टीम से संगठन में नई ऊर्जा और विकास की उम्मीदें जगाई हैं।
अध्यक्ष पद पर विपिन सैनी की रिकॉर्ड जीत

अध्यक्ष पद के मुकाबले में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिली।
विपिन सैनी — 130 वोट
अनीश श्रीवास्तव — 38 वोट
वोटों की गिनती पूरी होते ही स्पष्ट हो गया कि सदस्यों ने अपना भरोसा पूर्ण रूप से विपिन सैनी पर जताया है। वह 98 वोटों के भारी अंतर से विजयी घोषित हुए। यह अंतर उनके नेतृत्व पर सदस्यों के गहरे विश्वास को दर्शाता है।
सचिव पद पर मुकुल चौहान ने दिखाई मजबूत पकड़

सचिव पद पर कड़ा मुकाबला रहा, लेकिन मुकुल चौहान ने बढ़त बनाए रखी।
मुकुल चौहान — 74
संदीप शर्मा — 57
देवेंद्र पंवार — 35
निरस्त — 2
अंततः मुकुल चौहान ने 17 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सचिव पद संभालने का गौरव प्राप्त किया।
कोषाध्यक्ष पद पर शोभित भारद्वाज की जीत

कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला दिलचस्प रहा। कोषाध्यक्ष पद पर 2 उम्मीदवारों मे टक्कर के मुकाबले मे विभागीय चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाते शोभित भारद्वाज ने अपने प्रतिद्वंदी शाहजेब को पटकनी देते हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।
शाहजेब — 72
शोभित भारद्वाज — 88
वोट नहीं पड़े — 08
अंतिम नतीजों में शोभित भारद्वाज 16 वोटों के अंतर से विजयी रहे और कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचन संपन्न हुआ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन को नई दिशा और पारदर्शी कार्यशैली की उम्मीद

चुनाव परिणामों के बाद एसोसिएशन के सदस्यों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि नई कार्यकारिणी संगठन के हितों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं और पारदर्शी कार्यसंस्कृति को प्राथमिकता के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण करेगी।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार श्री रामलीला समिति ज्वालापुर ने रावण-मारीच संवाद और सीता हरण की लीला देख दर्शक हुए भाव-विभोर,,,,
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”