
हरिद्वार: संविधान दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस ने आज भारतीय संविधान के सम्मान और कर्तव्य के प्रति निष्ठा का संकल्प लेते हुए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस के जवानों और पीएमएस के छात्र-छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाई।
एसएसपी डोबाल ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और लोकतंत्र की रीढ़ है। उन्होंने संविधान में निहित समानता, न्याय और नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए पुलिस बल को अनुशासन, निष्ठा और सेवा भाव को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।

इसी क्रम में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ने जवानों को संविधान के प्रति वफादार रहने की शपथ दिलाई।
संविधान दिवस पर जनपद के सभी थाना, शाखाओं और कार्यालयों में भी शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रहित और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,