उत्तराखंड रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के लिए भरी उड़ान, मंत्री गणेश जोशी ने किया रक्षा मंत्री का गर्म जोशी से स्वागत,,,,,,

देहरादून: मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नई दिल्ली के लिए शुभकामनाओं सहित विदा किया। ज्ञात हो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत वापस दिल्ली लौटे।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ ‘वीरभूमि’ भी है और यहां के जवानों ने हमेशा देश की सेवा में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन से देश की रक्षा व्यवस्था और सैनिकों के कल्याण कार्यों में निरंतर मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी रक्षा मंत्री का सहयोग उत्तराखण्ड को विशेष रूप से सैनिक कल्याण के क्षेत्र में मिलता रहेगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सेमवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,