
हरिद्वार: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद जनपद में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है। जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमें गली-गली और मोहल्ला-मोहल्ला पहुंचकर किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू कामगारों और संदिग्ध गतिविधियों का गहन सत्यापन कर रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति बिना पहचान के न रह सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान अपराध की रोकथाम और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। सत्यापन के दौरान पुलिस स्थानीय लोगों से भी संवाद कर रही है और उनसे सहयोग की अपील की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी मोहल्ले या आसपास कोई संदिग्ध या अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति दिखाई दे, तो आमजन सतर्कता और समझदारी दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचित करें।
अभियान के तहत दस्तावेजों की जांच, पहचान पत्रों का सत्यापन और आवश्यक जानकारी दर्ज की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि समाज को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से की जा रही है।
जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सत्यापन अभियान में पूरा सहयोग करें, क्योंकि आपकी सतर्कता और सहभागिता से ही अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है और सुरक्षित समाज की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया जा सकता है।







More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,