उत्तराखंड केदारनाथ धाम बंद कपाट मे बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बीकेटीसी ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र,,,,,

देहरादून: केदारनाथ धाम बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर बीकेटीसी सख्त आपत्ति जताई है। मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद है।
धाम में बर्फबारी के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना परंपराओं के विपरीत है। पौराणिक मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार शीतकाल में कपाट बंद के दौरान छह माह धामों में देव पूजा का विधान है। तीर्थ पुरोहितों की भावना के अनुरूप धाम के शीतकाल से संबंधित वीडियो व फोटो पोस्ट नहीं होने चाहिए।
वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित व श्री केदार सभा पदाधिकारी संतोष त्रिवेदी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर केदारनाथ में हुई बर्फबारी का वीडियो प्रसारित होने पर आपत्ति दर्ज करते हुए जिला प्रशासन से शिकायत की है। इस पर जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने जांच के आदेश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष ने भी इस संबंध में जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,