August 14, 2026

उत्तराखंड में अपना प्रोटोकॉल तोड़कर सीएम धामी ने बूथ अध्यक्ष की बेटी की शादी मे पहुंचकर दिया नव दंपति को  आशीर्वाद,,,,,

उत्तराखंड में अपना प्रोटोकॉल तोड़कर सीएम धामी ने बूथ अध्यक्ष की बेटी की शादी मे पहुंचकर दिया नव दंपति को  आशीर्वाद,,,,,

देहरादून: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने चिन्यालीसौड़ पहुंचे। हेलीपैड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश में जनता की समस्याओं को स्वयं जनता के बीच जाकर सुनने की परंपरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को एक संवेदनशील एवं जनसेवी नेतृत्व के रूप में विशिष्ट पहचान दिलाती है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सुदूर क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उनके कुशल नेतृत्व में जहां उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है, वहीं आम जन का सरकार पर विश्वास भी निरंतर सुदृढ़ हुआ है। आज सरकार जनता के बीच जाकर उनकी आवाज सुन रही है और समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी को कार्यकर्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष की सुपुत्री का वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रोटोकॉल से इतर मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए स्वयं बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा हल्दी कार्यक्रम में परिजन के रूप में सहभागिता निभाई।

भाजपा के बढ़ेथी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह अवसर पर मुख्यमंत्री जी की यह उपस्थिति सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायी क्षण रही। यह एक अनोखा अवसर था, जब एक साधारण कार्यकर्ता के परिवार में प्रदेश का मुख्यमंत्री अतिथि बनकर पहुंचे और इस पारिवारिक कार्यक्रम को विशेष बना दिया। मुख्यमंत्री जी का यह स्नेहपूर्ण व्यवहार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके आत्मीय संबंधों और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You may have missed

Share