February 22, 2026

उत्तराखंड त्योहारों के चलते ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी, ऋषिकेश से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, टाइम और डेट जारी,,,,

उत्तराखंड त्योहारों के चलते ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी, ऋषिकेश से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, टाइम और डेट जारी,,,,

ऋषिकेश: रेलवे ने होली के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के लिए 26 फरवरी और 2 मार्च को, जबकि कोलकाता से योगनगरी के लिए 28 फरवरी पर होली को लेकर रेलवे की ओर से विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश से भी दो स्पेशल ट्रेन चलेगी।

योगनगरी स्टेशन से कोलकाता के लिए 26 फरवरी और दो मार्च, जबकि कोलकाता से योगनगरी के लिए 28 फरवरी और चार मार्च को हाली स्पेशल ट्रेन चलेगी।

होली के दिनों में ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी रहती है। ऐसे में रेलवे त्योहार के समय विशेष ट्रेनें चलता है। जिससे लोग अपने घर-क्षेत्र में जाकर त्योहार मना सकें।

You may have missed

Share