उत्तराखंड टनकपुर के कार्तिक सिंह ज्याला बने लेफ्टिनेंट, ओटीए चेन्नई की पासिंग आउट परेड में कंधों पर सजे सितारे,,,

देहरादून: खटीमा के नायकगोठ, टनकपुर निवासी कार्तिक सिंह ज्याला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की पासिंग आउट परेड में उनके कंधों पर सितारे सजाए गए
नायकगोठ, टनकपुर निवासी कार्तिक सिंह ज्याला भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में पासिंग आउट परेड हुई। इस परेड में उनके कंधों पर सितारे सजाए गए।
कार्तिक ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बेंगलुरु से की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। पासिंग आउट परेड में पिता रमेश सिंह ज्याला और माता बबीता ज्याला भी उपस्थित थे। कार्तिक ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उनके पिता सेना की एएमसी शाखा में सूबेदार हैं। उनकी माता दिल्ली के एक स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

More Stories
हरिद्वार श्री रामलीला समिति (रजि.) मौ. लक्कड़हारान में केवट संवाद और भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन दर्शन हुए भावविभोर,,,
उत्तराखंड के गैरसैंण के भराड़ीसैंण में होगा इस बार विधानसभा का मानसून सत्र, शासन और विधानसभा सचिवालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ,,,,
उत्तराखंड में विधानसभा का मानसून सत्र होगा गैरसैंण के भराड़ीसैंण में, शासन और विधानसभा सचिवालय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ,,,,