उत्तराखंड ऋषिकेश होटल में चल रहे अवैध कैसीनो का हुआ पर्दाफाश, 40 युवक – युवतिया गिरफ्तार, SSP ने IDPL चौकी के पूरे स्टाफ को किया सस्पेंड,,,,,

ऋषिकेश/देहरादून: उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कैसीनो का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में देर रात छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं। मामले में लापरवाही सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने आईडीपीएल चौकी के पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया है। जिससे पूरे पुलिस महकने म हड़कंप मच गया है।
होटल में चल रहा था संगठित जुआ
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में जुआ सामग्री और नकदी बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से 3356 कैसीनो क्वाइन (टिक्की), 1 लाख 37 हजार 600 रुपये नकद और विभिन्न ब्रांड की 9 शराब की बोतलें बरामद की गईं। इससे स्पष्ट होता है कि होटल में बड़े स्तर पर संगठित तरीके से जुआ पार्टी संचालित की जा रही थी।
मौके से पकड़े गए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ऋषिकेश में उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60/68 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार लोगों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
होटल नवरंग सील, मालिक फरार
पुलिस जांच में सामने आया कि यह अवैध गतिविधि हरिद्वार रोड स्थित होटल नवरंग में संचालित की जा रही थी। कार्रवाई के बाद पुलिस ने होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है। हालांकि छापेमारी के दौरान होटल मालिक फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका भी जांच के दायरे में रखी गई है।
लापरवाही पर पूरी चौकी सस्पेंड
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आना रहा। एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए आईडीपीएल चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के कुल 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसएसपी का कहना है कि यदि क्षेत्र में नियमित चेकिंग और सत्यापन अभियान प्रभावी ढंग से चलाया जाता, तो इतनी बड़ी अवैध गतिविधि लंबे समय तक संचालित नहीं हो पाती। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून भूमि धोखाधड़ी मामले में फरार कांग्रेस नेता और उसके बेटे सहित तीन लोगों के घर ढोल बजवाकर पुलिस ने चस्पा किए नोटिस,,,
उत्तराखंड UKSSSC परीक्षा धांधली मामले में विशेष CBI अदालत ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, 18 अगस्त को होगी अगली सुनवाई,,,
“देश – दुनिया” आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं ग्रीनलैंड और स्पेन सहित इन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण,,,