उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट कर चारधाम यात्रा का दिया आमंत्रण,,,,

जगदलपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से शिष्टाचार भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
देवभूमि आगमन का दिया न्योता
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र ‘चारधाम यात्रा’ के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया। उन्होंने श्री यादव को उत्तराखंड आने और बाबा केदार, बद्री विशाल, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने का आग्रह किया।
समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा
मुलाकात के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के मध्य विभिन्न समसामयिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में दोनों राज्यों के विकास, अंतर-राजकीय समन्वय और जन-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

More Stories
उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: रानीखेत में सामुदायिक भवन और कई जिलों में विकास कार्यों के लिए करोड़़ों रुपये स्वीकृत,,,,
उत्तराखंड कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में 15 नवंबर से शुरू होगा पर्यटन सत्र, हाईटेक निगरानी के बीच होगी जंगल सफारी,,,
उत्तराखंड सुरकंडा देवी मंदिर पर मॉक ड्रिल के दौरान रोपवे में अचानक आया तकनीकी फॉल्ट, समय रहते टला बड़ा हादसा,,,