August 26, 2026

उत्तराखंड गंगा दशहरा स्नान पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, हर की पौड़ी सहित कई क्षेत्रों से हटाया अतिक्रमण,,,

उत्तराखंड गंगा दशहरा स्नान पर्व से पहले हरिद्वार पुलिस और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, हर की पौड़ी सहित कई क्षेत्रों से हटाया अतिक्रमण,,,

हरिद्वार। आगामी पावन गंगा दशहरा स्नान पर्व के मद्देनजर तीर्थ नगरी हरिद्वार में कानून-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के कड़े निर्देशों पर नगर क्षेत्र में एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

​क्षेत्राधिकारी नगर (CO City) के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और घाटों के आसपास से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह साफ कराया।

  • इन प्रमुख क्षेत्रों में चला अभियान

​संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र के अत्यधिक व्यस्त और संवेदनशील माने जाने वाले निम्नलिखित इलाकों में मुस्तैदी से कार्रवाई की गई:

  • ​अपर रोड
  • ​मनसा देवी पैदल मार्ग
  • ​हर की पौड़ी क्षेत्र
  • ​भीमगौड़ा
  • ​खड़खड़ी क्षेत्र

  • सामान जब्त, दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

​अभियान के दौरान जिन दुकानदारों और फड़-फेरी वालों ने तय सीमा से बाहर सड़कों और पैदल मार्गों पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया हुआ था, उनका सामान टीम द्वारा मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

  • प्रशासनिक हिदायत

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अतिक्रमणकारियों को अंतिम और सख्त हिदायत दी गई है कि आगामी पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई बाधा उत्पन्न न हो। यदि किसी भी क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त वैधानिक व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may have missed

Share