July 11, 2026

उत्तराखंड रुड़की में एक घंटे की बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, रामपुर चुंगी पर हुआ भारी जलभराव, लोगों में मची अफरा-तफरी,,,,,

उत्तराखंड रुड़की में एक घंटे की बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, रामपुर चुंगी पर हुआ भारी जलभराव, लोगों में मची अफरा-तफरी,,,,,

रुड़की: रविवार को लगभग एक घंटे की वर्षा में शहर पानी-पानी हो गया। वहीं रामपुर चुंगी पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोगों के घुटनों तक पानी भर गया।

जिस कारण यहां से पैदल गुजरने वाले लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। कुछ लोगों के तो वाहन जलभराव के बीच ही फंस गए।

शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को 40 मिमी वर्षा हुई। सुबह सवा ग्यारह बजे के बाद शुरू हुई वर्षा साढ़े बारह बजे तक बंद हो गई।

लेकिन वर्षा से रामपुर चुंगी, रामनगर, सलेमपुर, रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, पनियाला रोड, सुभाष नगर, कृष्णा नगर, शिवपुरम, पश्चिमी अंबर तालाब, पुरानी तहसील, चावमंडी, जादूगर रोड, शक्ति विहार कालोनी, गणेशपुर, मकतूलपुरी आदि जगहों पर पानी भर गया।

रामपुर चुंगी में तो भारी जलभराव हो गया। रामपुर चुंगी सहित विभिन्न इलाकों में हुए जलभराव ने नगर निकायों सहित प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी।

रामपुर चुंगी को लेकर भी नगर निगम एवं नगर पंचायत और प्रशासन की ओर से दावा किया जा रहा था कि यहां पर जल निकासी की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन रविवार को हुई वर्षा में इन दावों की पोल खुल गई।

यहां पर सड़क पर कई-कई फीट तक पानी भर गया। जिस कारण यातायात प्रभावित हुआ। रोडवेज की बस भी जलभराव के कारण बंद पड़ गई। जबकि कई दोपहिया वाहन चालक भी फंस गए।

इस मार्ग से पैदल चलने वाले लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। उधर, यहां पर भरे पानी में कई बच्चे खेलते नजर आए।

इसके अलावा सलेमपुर, रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, पनियाला रोड, सुभाष नगर, कृष्णा नगर, शिवपुरम, पश्चिमी अंबर तालाब, पुरानी तहसील, गणेशपुर, मकतूलपुरी आदि स्थानों में भी पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

उधर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय में चावमंडी, रामनगर, जादूगर रोड, अंबर तालाब, शक्ति विहार कालोनी आदि जगहों से जनता की ओर से जलभराव की समस्या दर्ज की गई। वहीं नगर निगम के कंट्रोल रूम में भी कुछ लोगों ने पानी भरने की शिकायत की।

🔴 नाला सफाई पर उठाए सवाल
शहर में जगह-जगह जलभराव होने पर लोगों ने नाला सफाई के कार्य पर सवाल खड़े किए। लोगों ने कहा कि नगर निगम की ओर से नालों की सफाई का कार्य ठीक प्रकार से नहीं करवाया गया है। जबकि बड़े नालों की सफाई भी पूरी नहीं हुई है।

जिस कारण नालों से पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई जगह से नालों का पानी बैक मार रहा है। जिस कारण नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है।

You may have missed

Share