उत्तराखंड में 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चुनी गईं यह महिलाएं,,,

देहरादून: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इन महिलाओं ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में अनुकरणीय योगदान देकर समाज के सामने एक मजबूत रोल मॉडल पेश किया है।
विभागीय मंत्री का बयान
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। मातृ और शिशु कल्याण के क्षेत्र में इनके योगदान का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
जनपदवार चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची
- पौड़ी (5): संगीता देवी (पाबौ), माधुरी देवी (दुगड्डा), दर्शनी देवी (नैनीडांडा), रेनू देवी (बीरोंखाल), तुलसी (पोखड़ा)
- अल्मोड़ा (4): सुनीता टम्टा (भैंसियाछाना), हेमा मेर (चमगड़ा), बबीता अधिकारी (द्वाराहाट), सीमा देवी (स्याल्दे)
- हरिद्वार (4): अनिता बर्मन (बहादराबाद), स्नेहलता (हरिद्वार शहर), उमा रानी (खानपुर), फरहाना परवीन (मंगलौर)
- चमोली (3): शकुंतला बिष्ट (जोशीमठ), गीता चंद्रा (दशोली), रत्नी बिष्ट (थराली)
- देहरादून (3): रश्मि पंत (रायपुर), पूनम साही (चकराता), लक्ष्मी पंत (सहसपुर)
- नैनीताल (3): लीला रूवाली (ओखलकांडा), हंसा देवी (भीमताल), निर्मला टम्टा (रामगढ़)
- टिहरी (3): सुषमा देवी (जाखणीधार), रोशनी देवी (हिंडोलाखाल), पूनम देवी (नरेन्द्रनगर)
- ऊधम सिंह नगर (3): गुरप्रीत कौर (बाजपुर), राधा बिष्ट (गदरपुर), शकुंतला पाल (रुद्रपुर शहर)
- पिथौरागढ़ (2): सुनीता बसेड़ा (कनालीछीना), गंगा कार्की (डीडीहाट)
- उत्तरकाशी (2): कुमारी रेखा (नौगांव), रेखा जोशी (चिन्यालीसौड़)
- बागेश्वर (1): आनंदी देवी (कपकोट)
- चंपावत (1): तुलसी देवी (पाटी)
- रुद्रप्रयाग (1): सरस्वती देवी (जखोली)

More Stories
उत्तराखंड अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा इतिहास, स्वदेशी तकनीक से निर्मित किया व्यक्तिगत उड़ान वाहन ‘हपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण,,,
उत्तराखंड की पहली जियोथर्मल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, आइसलैंड की कंपनी ने उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड को सौंपा प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट,,,
उत्तराखंड हरिद्वार टनल के पास पहाड़ी से गिरा मलबा और भारी बोल्डर, प्राचीन काली मंदिर क्षतिग्रस्त,रेल सुरक्षा को लेकर चिंता,,,,