August 19, 2026

उत्तराखंड में नैनीताल लोअर मालरोड निर्माण में देरी और सड़क की दरारों पर होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने डीएम को लिखा पत्र,,,,

उत्तराखंड में नैनीताल लोअर मालरोड निर्माण में देरी और सड़क की दरारों पर होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने डीएम को लिखा पत्र,,,,

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल में लोअर मालरोड के निर्माण कार्य में हो रही सुस्ती और ऊपरी मालरोड पर उभर आई दरारों ने स्थानीय व्यापारियों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इसी को लेकर नैनीताल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को पत्र सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

​एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने पत्र में बताया कि लोअर मालरोड का एक हिस्सा पिछले करीब आठ वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा है और बीते एक साल से अधिक समय से इस पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसकी धीमी गति के कारण कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं हो पाई है। इसके चलते पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। एसोसिएशन ने अपर और लोअर मालरोड के बीच आई दरारों को गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए तुरंत तकनीकी निरीक्षण कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।

​इसके अलावा, पत्र में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में चल रहे धरने का भी जिक्र किया गया है। एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह व्यापार मंडल प्रतिनिधियों से तुरंत वार्ता कर निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का आश्वासन दे, जिससे यातायात सुचारू हो सके और पर्यटकों को हो रही असुविधा से राहत मिल सके।

You may have missed

Share