उत्तराखंड देहरादून में शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि,,,

देहरादून। शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का अनुपम प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व व कृतित्व आज भी शिक्षकों और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है।
प्रदेश के समस्त शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक नई पीढ़ी को ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों से सींचकर सही दिशा दिखाते हैं। राष्ट्र और समाज के उत्थान में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एक ही थाने में लंबे समय से जमे 76 पुलिसकर्मियों के हुए ताबड़तोड़ तबादले,,,,,
उत्तराखंड अमृतपुर में भूस्खलन से हुई भारी तबाही, सिंचाई गूल और पेयजल लाइन टूटने से संकट में फंसे ग्रामीण,,,,
उत्तराखंड अमृतपुर में भूस्खलन से हुई भारी तबाही, सिंचाई गूल और पेयजल लाइन टूटने से संकट में फंसे ग्रामीण,,,,