उत्तराखंड सुप्रीम कोर्ट में कल होगी हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई, क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,,,

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में नौ सितंबर को सुनवाई निर्धारित की गई है। ऑनलाइन जारी कॉज लिस्ट के अनुसार यह मामला सुनवाई के लिए तीसरे नंबर पर सूचीबद्ध है, जिससे इस बार किसी महत्वपूर्ण निर्णय की उम्मीद जताई जा रही है।
रेलवे द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र की करीब 31 हेक्टेयर भूमि पर अपना मालिकाना हक जताते हुए अतिक्रमण हटाने को लेकर उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक कानूनी लड़ाई जारी है। पिछली सुनवाई के बाद, अदालत के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और रेलवे की संयुक्त टीम ने स्थानीय निवासियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फॉर्म भरवाए थे। इसके बाद से मामले में कोई अगली सुनवाई नहीं हो पाई थी, लेकिन अब नौ सितंबर की तिथि तय होने से एक बार फिर सभी की निगाहें शीर्ष अदालत के रुख पर टिकी हैं।
मामले के याचिकाकर्ता अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने पुष्टि की है कि यह मामला कोर्ट की कार्यसूची में तीसरे स्थान पर है, जिससे सुनवाई होने की पूरी संभावना है।
संभावित सुनवाई को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने जानकारी दी कि बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले या सुनवाई से पहले क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे और किसी भी प्रकार की अराजकता या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून के विद्यालयों में विद्यार्थियों की दक्षता आधारित आकलन शुरू, सरकार ने की विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम सुधारने की पहल,,,
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री ने किया युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं मुफ्त कोचिंग,,,,
उत्तराखंड आसन वेटलैंड, पर्यटकों के लिए विकसित हो रही है नई झील, फरवरी 2026 तक पर्यटकों को मिलेगी नई झील की सौगात,,,