उत्तराखंड कटोराताल में अवैध रूप से संचालित दो मदरसे सील, संयुक्त टीम की छापेमारी वैध दस्तावेज न मिलने पर हुई सील की कार्रवाई,,,,

काशीपुर। काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे दो मदरसों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
संयुक्त टीम की छापेमारी और कार्रवाई
बुधवार को तहसील प्रशासन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने कटोराताल क्षेत्र में छापा मारा। तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विपिन सिंह कंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
वैध दस्तावेज न मिलने पर हुई सील की कार्रवाई

जांच के दौरान ‘मरसा मोहम्मद हनीफ सिद्दीकी’ और ‘कासिफ-उल-उलूम’ मदरसे अवैध रूप से संचालित होते पाए गए। दोनों मदरसों के पास संचालन के संबंध में कोई भी वैध मान्यता या दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद टीम ने दोनों मदरसों को सील करने की कार्रवाई की। प्रशासन ने प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी है कि यदि इन्हें दोबारा संचालित किया गया, तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड प्रकृति का अद्भुत चक्र, ओम पर्वत पर फिर लौटी पवित्र ‘ओम’ की आकृति, यात्रियों में उल्लास,,,,
उत्तराखंड में ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का बड़ा प्रशासनिक फैसला, एबीडीओ को मिला प्रमोशन और विकासखंडों को मिले बीडीओ,,,
उत्तराखंड धारचूला में काली नदी पर बने पहले मोटर पुल का स्वागत बोर्ड विवादों में, नेपाल की आपत्ति के बाद भारतीय गांव का नाम ढका,,,