September 10, 2026

उत्तराखंड भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पर बरसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, दलितों का अपमान करने वाले कभी किसी का सम्मान नहीं कर सकते,,,

उत्तराखंड भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस पर बरसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, दलितों का अपमान करने वाले कभी किसी का सम्मान नहीं कर सकते,,,

​हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस का इतिहास दलितों के अपमान का रहा है, वह कभी सम्मान नहीं कर सकती।

​इस बैठक की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलन करके की। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और दलित उत्पीड़न के मुद्दों पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने की राजनीति कर रही है।

विकास बनाम रिपोर्ट कार्ड और 2027 का लक्ष्य

​विकास का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाने की बात कहते हुए उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास किया है, जबकि कांग्रेस के पास केवल जनता के बीच भ्रम फैलाने के सिवा और कुछ नहीं है।

​कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नितिन नवीन ने कहा कि संगठन मजबूत होने के बावजूद अति-आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2027 हमारे सामने एक चुनौती भी है और ताकत दिखाने की देश को संदेश देने का मौका भी है। 2027 में उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करना है, क्योंकि 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ 2029 का लक्ष्य भी पूरा होगा।

You may have missed

Share