उत्तराखंड हरिद्वार मेयर ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,

हरिद्वार। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर हरिद्वार की मेयर किरन जैसल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने देवपुरा स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। किरन जैसल ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के देश और समाज के प्रति योगदान को नमन किया।
उन्होंने कहा कि जिनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेयर ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्श और विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन मंगलवार दिनांक 27/10/2026
हरिद्वार अर्धकुंभ पर गंगा घाटों पर AI कैमरों की तीसरी आंख से होगी निगरानी, सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार ने तैयार की ₹82 लाख की योजना,,,,
उत्तराखंड सचिवालय में ₹59.34 करोड़ की लागत से बनेगा छह मंजिला वैकल्पिक भवन, मार्च 2027 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य,,,