उत्तराखंड बद्रीनाथ तप्तकुंड में नहा रहीं दो महिलाओं की मौत, 108 बार डुबकी लगाने के दौरान ऑक्सीजन की कमी से गई जान,,,

बद्रीनाथ: बद्रीनाथ धाम के तप्तकुंड में शुक्रवार को स्नान करने के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि राजस्थान से आई थीं 71 व 63 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु।
संकल्प पूरा करने के दौरान हुआ हादसा

राजस्थान से आई 71 वर्षीय रामू देवी और 63 वर्षीय प्रेमा देवी बद्रीनाथ में चल रही भागवत कथा सुनने के लिए आई थीं। परिजनों के साथ चार सितंबर को आई महिलाओं के संकल्प के तहत वह रोज तप्तकुंड में स्नान करती थीं। बताया जा रहा है कि संकल्प के तहत उन्हें 108 बार डुबकी लगानी थीं और 108 बार डुबकी लगाती थीं।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
शुक्रवार को भी वे परिजनों व अन्य श्रद्धालुओं के साथ तप्तकुंड पहुंचीं। 108 डुबकी लगाने के दौरान दोनों अचानक बेहोश हो गईं। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्ट्या ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण साफ होगा।

More Stories
उत्तराखंड में व्यापक स्तर पर आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में जनभागीदारी अहम – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड देहरादून में सहकारिता के नए अध्याय की हुई शुरुआत, नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात,,,
उत्तराखंड ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में ढालवाला से नीर गड्डू तक पहली टनल की निकास सुरंग आर-पार, जनवरी तक मुख्य सुरंग भी होगी पूरी,,,