September 14, 2026

उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक बोर्ड का निर्विरोध गठन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने इसे बताया जनता की जीत,,,

उत्तराखंड जिला सहकारी बैंक बोर्ड का निर्विरोध गठन पर स्वामी यतीश्वरानंद ने इसे बताया जनता की जीत,,,

​हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक के बोर्ड का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और डायरेक्टर्स का भव्य स्वागत किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने इसे जनता के लिए एक बड़ी उपलब्धि और जीत करार देते हुए कहा कि इसके माध्यम से हर वर्ग का विकास सुनिश्चित होगा और सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ सभी को मिलेगा।

​इस दौरान कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन बिजेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील राठी तथा डायरेक्टर उत्तम रावत, सपना शर्मा, राजवीर सिंह, नवनीत वर्मा व पुष्पराज सैनी आदि को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हरिद्वार जिले के भीतर जिला पंचायत, ब्लॉक, सहकारी समितियों के साथ अब जिला सहकारी बैंक का बोर्ड भी निर्विरोध अस्तित्व में आया है।

​समारोह के दौरान क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम स्यातसु से सड़क और पथरी मुख्य सड़क को आपस में जोड़ने वाले मार्ग का उद्घाटन किया। इस नई सड़क के बनने से दो गांवों के बीच आवागमन सुगम हो गया है, जिसे क्षेत्रीयवासियों के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने इस बात पर जोर दिया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बड़े विकास कार्य हो रहे हैं।

​इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनीता राणा पंवार, हुकुम सिंह रावत, बलवंत पंवार, पूर्ण राणा, गुरबाज सिंह, उप प्रमुख धर्मेन्द्र प्रधान और मास्टर सत्यपाल समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

You may have missed

Share