September 15, 2026

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, विधानसभा चुनावों से पहले इन जिलों के कप्तान और एएसपी होंगे इधर-उधर,,,,

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट, विधानसभा चुनावों से पहले इन जिलों के कप्तान और एएसपी होंगे इधर-उधर,,,,

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। शासन स्तर पर अधिकारियों के नाम और तैनाती को लेकर मंथन पूरा होने के बाद अब तबादला सूची जारी होने का इंतजार है।

शासन ने पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी कर ली है। इस सप्ताह कई जिलों के पुलिस कप्तान और एएसपी स्तर के अफसरों के तबादलों की सूची जारी की जा सकती है। इसमें मैदान और पहाड़ के जिले शामिल हैं। दोनों परिक्षेत्रों में कुछ आला अधिकारियों को भी इधर से उधर किया जा सकता है। इस बार की तबादला सूची कुछ नाम आगामी विधानसभा चुनावों की व्यवस्था के मद्देनजर शामिल किए जाएंगे।

बताया जा रहा है कि शासन ने तबादलों के संबंध में मंथन पूरा कर लिया है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्तावों पर गौर करने के बाद पहली सूची तैयार भी की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक यह सूची आगामी 15 सितंबर से पहले जारी की जा सकती है। इसमें विभिन्न जिलों में एसपी सिटी, एसपी देहात और ट्रैफिक का प्रभार देख रहे एएसपी स्तर के अफसरों के तबादले भी किए जाएंगे।

🟢 एसपी सिटी प्रमोद कुमार जो कि देहरादून में तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा
राजधानी देहरादून में इस सूची का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। एसपी देहात (विकासनगर) के पद से सेवानिवृत्त हुए एएसपी पंकज गैरोला के बाद किसी को इस पद की जिम्मेदारी नहीं मिली है। इनके अलावा एसपी ट्रैफिक एवं क्राइम का जिम्मेदारी देख रहे जितेंद्र चौधरी को भी हाल ही में एडीसी गवर्नर बनाया गया है।

ऐसे में यह पद भी इस वक्त खाली चल रहा है। इनके अलावा एसपी सिटी प्रमोद कुमार जो कि देहरादून में तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उनका भी तबादला तय माना जा रहा है। इनके साथ-साथ इस बार आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी पुलिस अफसरों के तबादले की सूची तैयार की गई है। बीते चार वर्षों में 30 महीनों से ज्यादा समय तक एक ही जिले में तैनात हैं उनका तबादला किया जाएगा। इसमें कई जिलों के अफसर इस दायरे में आते हैं। इनके अलावा कुछ जिलों के कमांडर यानी कप्तान भी भी बदलने की तैयारी है। इनमें मैदान और पहाड़ के जिले शामिल हैं।

Share