उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं; प्रदेशभर में किए जा रहे है विशेष आयोजन,,,,,

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज (16 सितंबर) मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम धामी को फोन पर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव, समर्पण और दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि ‘विकसित भारत’ के निर्माण की दिशा में प्रदेश के सामर्थ्य और जनशक्ति को नए आयाम देने में सीएम धामी का सक्रिय योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
यमकेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज 16 सितंबर को यमकेश्वर स्थित शिव मंदिर में यमकेश्वर मंडल भाजपा संगठन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से पौड़ी, सतपुली व श्रीनगर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
बाल वनिता आश्रम में गूंजे सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य व कला परिषद की ओर से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट की देखरेख में आश्रम के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
17 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान प्रधानमंत्री के गुजरात के मुख्यमंत्री (7 अक्टूबर 2001) से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के यशस्वी राजनीतिक सफर, जनसेवा और ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। इस दौरान भजन-कीर्तन, साहित्य व कवि सम्मेलन, चित्रकला प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
घर-घर प्रज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच प्रदेशवासी अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करेंगे। मुख्य रूप से देहरादून के डीएवी इंटर कॉलेज में सांय 7 बजे सामूहिक दीया जलाने का कार्यक्रम होगा। पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाएं और प्रत्येक परिवार इस दीप प्रज्वलन व राष्ट्रव्यापी संकल्प का सहभागी बने।

More Stories
उत्तराखंड में मौसम का फिर बदला मिजाज, पहाड़ों में बारिश का ‘यलो अलर्ट’, मैदानों में उमसभरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान,,,,
उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी, टिकट बिक्री पर मिलेगा SGST का रिफंड,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया अपना 51वां जन्मदिन, प्रदेश और देश की कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं,,,