September 19, 2026

उत्तराखंड सच के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करूंगा,​’नौकरी के बदले पैसा लेना तो दूर, कभी किसी की चाय तक नहीं पी’- हरीश रावत

उत्तराखंड सच के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करूंगा,​’नौकरी के बदले पैसा लेना तो दूर, कभी किसी की चाय तक नहीं पी’- हरीश रावत

​देहरादून। देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सत्य और न्याय के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करने का ऐलान किया है। उन्होंने मां की सौगंध लेते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी किसी से नौकरी के बदले एक पैसा लेना तो दूर, किसी की चाय तक नहीं पी है।

🟢 सोशल मीडिया पर बदनाम करने के षड्यंत्र का आरोप

​हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर चल रही पोस्ट और बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बदनाम करने का एक नियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनके जीवन के इस पड़ाव पर उन पर इस तरह के कलंक लगाने का घृणित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी अपने जीवन में नौकरी के बदले किसी से कुछ नहीं लिया, लेकिन आज उन पर यह बेबुनियाद कलंक लगाने का दुस्साहस किया जा रहा है।

🟢 पहले भी रचे गए झूठे षड्यंत्र

​पूर्व सीएम ने कहा कि इस तरह के हथकंडे पहले 2017 और 2022 में भी उनके खिलाफ अपनाए गए थे, जब उनके खिलाफ झूठे साक्ष्य गढ़े गए थे। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि उन्होंने मां के दूध को लज्जित करने जैसा कोई काम किया हो या इसके बदले पैसे लिए हों, तो उन्हें उसका श्राप लगे।

🟢 दिल्ली पहुंचेंगे और शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि

​हरीश रावत ने जानकारी दी कि वह पिछले कई महीनों से अपने इलाज के सिलसिले में दिल्ली में हैं। आगामी 20 सितंबर को वह दिल्ली पहुंचेंगे और राज्य आंदोलनकारियों के स्मारक पर जाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

You may have missed

Share