September 20, 2026

उत्तराखंड में एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने लैंसडौन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से किया संवाद,,,

उत्तराखंड में एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने लैंसडौन में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से किया संवाद,,,

लैंसडौन: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने उत्तराखंड के लैंसडौन स्थित प्रसिद्ध गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर का दौरा किया।

“एनएसए और सीडीएस का लैंसडौन दौरा: ऐतिहासिक शुरुआत”

गढ़वाल राइफल्स के 139 वर्ष के गौरवशाली सैन्य इतिहास में यह पहला अवसर है जब देश के इन दोनों शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने एक साथ सैनिकों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद स्थापित किया है।

🟢 युद्ध स्मारक पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि

​दौरे की शुरुआत में दोनों शीर्ष अधिकारी सेना के युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च त्याग को नमन किया।

🟢 अग्निवीरों के साथ सीधा संवाद और प्रेरणा

​युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देने के पश्चात, एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि ने वीर सिंह लाइन में अग्निवीरों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को कड़ा प्रशिक्षण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में बताया। एनएसए डोभाल ने अग्निवीरों का आह्वान किया कि वे अपने त्याग, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा से रेजिमेंट की गौरवशाली परंपरा को और अधिक ऊंचा करें।

🟢 पूर्व सैनिकों से मुलाकात और उनका मार्गदर्शन

​अग्निवीरों के साथ सत्र संपन्न होने के बाद, दोनों शीर्ष अधिकारियों ने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सैनिकों के देश सुरक्षा में योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर यह संदेश दिया गया कि पूर्व सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा राष्ट्र के काम आता है।

You may have missed

Share