September 23, 2026

उत्तराखंड नैनीताल के नंदा देवी महोत्सव में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी, सांस्कृतिक विरासत और डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार का कड़ा रुख,,,

उत्तराखंड नैनीताल के नंदा देवी महोत्सव में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी, सांस्कृतिक विरासत और डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार का कड़ा रुख,,,

​नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में आयोजित 124वें नंदा देवी महोत्सव में शामिल होने के दौरान स्पष्ट किया है कि प्रदेश में दंगों की राजनीति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा जैसी घटनाओं के बाद भविष्य में दंगों को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं।

🔴 सांस्कृतिक विरासत और डेमोग्राफिक चेंज पर सरकार का कड़ा रुख

​महोत्सव के दौरान मां नंदा देवी की आरती में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि की मूल पहचान और इसकी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में जनसांख्यिकी संतुलन बनाए रखने, धर्मांतरण जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कानून लागू करने तथा मदरसों और अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए कड़े प्रावधान किए जाने की बात दोहराई।

🔴 अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान- 13 हजार एकड़ सरकारी जमीन कब्जामुक्त

​सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ा संदेश दिया कि सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से धार्मिक या अन्य आड़ लेकर (हरी चादर डालकर) किए गए कब्जों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के तहत अब तक करीब 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कराया गया है। नैनीताल प्रवास के दौरान उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों और भू-माफियाओं के खिलाफ यह सख्ती आगे भी पूरी मुस्तैदी के साथ जारी रहेगी।

Share