September 24, 2026

उत्तराखंड हल्द्वानी ऊर्जा निगम में कार्यों के चलते 30 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती,ऊर्जा निगम की जनता से अपील,,,

उत्तराखंड हल्द्वानी ऊर्जा निगम में कार्यों के चलते 30 सितंबर तक विभिन्न क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती,ऊर्जा निगम की जनता से अपील,,,

हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुड़े विभिन्न फीडरों में बुधवार से बिजली कटौती की जाएगी। एचटी लाइन और केबल बदलने तथा लापिंग-चॉपिंग (पेड़-पौधों की छंटाई) के कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 30 सितंबर तक विभिन्न निर्धारित दिनों में किया जाएगा।

🟢 फीडरवार कटौती का विवरण और प्रभावित क्षेत्र

  • 23 और 24 सितंबर (बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर):
    • बरेली रोड फीडर: इसके अंतर्गत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड की गली नंबर एक से 11 तक, मेडिकल कॉलेज, एफटीआई और हिमालय फार्म क्षेत्र शामिल हैं।
    • रामपुर रोड फीडर: इसके तहत रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, रामपुर रोड की गली नंबर एक से 11 तक और महिला अस्पताल क्षेत्र प्रभावित रहेगा।

  • 25 और 26 सितंबर (बाजार तथा काठगोदाम रोड फीडर):
    • बाजार फीडर: इस क्षेत्र से बद्रीपुरा, ऑफिसर कॉलोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कॉलोनी प्रभावित होंगे।
    • काठगोदाम रोड फीडर: इसके तहत कालाढुंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, केनाल कॉलोनी, पंत कॉलोनी, सतीश कॉलोनी, संजय कॉलोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
  • 30 सितंबर (गांधी नगर फीडर):
    • गांधी नगर फीडर: बुधवार, 30 सितंबर को इस फीडर पर शटडाउन रहेगा, जिसके दौरान अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ व 16 और मंगलपड़ाव क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

🟢 ऊर्जा निगम की अपील

​ऊर्जा निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता (ईई) प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से इस दौरान पूर्ण सहयोग करने की अपील की है।

You may have missed

Share