September 24, 2026

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क, पर्यटन और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए दी करोड़ों की वित्तीय स्वीकृतियां,,,

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क, पर्यटन और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए दी करोड़ों की वित्तीय स्वीकृतियां,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़क अवसंरचना, पर्यटन विकास, बाढ़ सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा जन सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

🟢 केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत ₹288.41 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत भारत सरकार से स्वीकृत 09 कार्यों के लिए ₹288.41 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही, प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत धनराशि यानी ₹115.36 करोड़ अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

🟢 श्री बद्रीनाथ धाम रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के लिए ₹6 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री ने श्री बद्रीनाथ धाम में रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्य की पुनरीक्षित लागत के क्रम में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए, चालू वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार के पर्यटन अवस्थापना मद से ₹6 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया है।

🟢 बाढ़ सुरक्षा एवं पुनर्निर्माण कार्यों हेतु ₹9.30 करोड़ जारी

राज्य सेक्टर के अंतर्गत मानसून अवधि में बाढ़ सुरक्षा कार्यों, क्षतिग्रस्त संपत्तियों के पुनर्निर्माण और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के निर्माण के लिए पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, उत्तरकाशी एवं पौड़ी गढ़वाल जनपदों की 06 योजनाओं हेतु ₹9.30 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

🟢 मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी

क्षेत्रीय विकास और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित घोषणाओं के लिए भी वित्तीय स्वीकृति दी है:

  • अल्मोड़ा (सल्ट विधानसभा): शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹50 लाख
  • पिथौरागढ़ (डीडीहाट विधानसभा): कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹72.63 लाख
  • अल्मोड़ा (जागेश्वर विधानसभा): चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹99.39 लाख

🟢 हल्द्वानी श्रम भवन में लिफ्ट निर्माण कार्य

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित श्रम भवन परिसर में लिफ्ट संयोजन के निर्माण कार्य के लिए ₹30.30 लाख की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए इसका अनुमोदन किया है।

You may have missed

Share