हरिद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, किच्छा विधायक पर हमले के विरोध में प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग,,,

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर हुए हमले के विरोध में चंडीघाट चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इस तरह के हमलों को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों पर हमला शर्मनाक- कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की हिंसा और अभद्रता बेहद निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब एक लोकप्रिय और वरिष्ठ विधायक तक सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। पुलिस-प्रशासन पर राजनीतिक दबाव के बिना निष्पक्ष कार्रवाई करने और हमलावरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की गई।
विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में राजनीतिक गुंडागर्दी को बढ़ावा मिल रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठाना बंद नहीं करेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किच्छा में विधायक तिलकराज बेहड़ पर हुए हमले से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान महेश प्रताप राणा, सुगर सिंह, दिनेश कुमार, ओपी चौहान, राजेंद्र श्रीवास्तव, मार्कंडेय सिंह, सत्यपाल शास्त्री, अजय मुखिया, वेद पाल तेवतिया और अभिषेक शर्मा सहित कई प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शुक्रवार दिनांक 25/09/2026
उत्तराखंड हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भगत सिंह चौक का औचक निरीक्षण कर दिए अतिक्रमण और जाम के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश,,,
उत्तराखंड में फिर से सक्रिय होगा मानसून, प्रदेश में 25 से 28 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 30 सितंबर से मिल रहे है मानसून की विदाई के संकेत,,,