September 26, 2026

उत्तराखंड हरिद्वार मेला अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत किया चालान,,,

उत्तराखंड हरिद्वार मेला अस्पताल में तोड़फोड़ व मारपीट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत किया चालान,,,

​हरिद्वार। उप जिला मेला चिकित्सालय के आकस्मिक कक्ष (इमरजेंसी वार्ड) में घुसकर तोड़फोड़ करने, मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत आरोपियों का चालान कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​🔴 20 सितंबर को हुआ था हंगामा

एसपी सिटी दीपक सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 20 सितंबर को मेला अस्पताल के आकस्मिक कक्ष में कुछ युवकों ने जमकर हंगामा और मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। घटना के बाद 21 सितंबर को उप जिला मेला चिकित्सालय के डॉ. दीपक पांडे ने नगर कोतवाली में नामजद तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की।

​🔴 सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कड़ी सुरागरसी और खोजबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

​🔴 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • ​अमन उर्फ टांका (निवासी: वाल्मीकि बस्ती, बिल्केश्वर रोड)

  • ​तुषार (निवासी: रेलवे कॉलोनी)

  • ​राहुल बोरा उर्फ चंपा (मूल निवासी: लोहाघाट, जिला चंपावत; हाल निवासी: वाल्मीकि बस्ती)

  • ​अंकित (निवासी: वाल्मीकि बस्ती)

​🔴 पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अनुज चौटाला और मनीष के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद हुआ था। इसके बाद अनुज चौटाला के कहने पर उन्होंने अस्पताल में पहुंचकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ भी अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed

Share