September 26, 2026

श्रीनगर के जीएनटीआई स्टेडियम में जुटेंगी आधुनिक सुविधाएं, डॉ. धन सिंह रावत ने दिया जनवरी तक का अल्टीमेटम 

श्रीनगर के जीएनटीआई स्टेडियम में जुटेंगी आधुनिक सुविधाएं, डॉ. धन सिंह रावत ने दिया जनवरी तक का अल्टीमेटम 

​देहरादून,श्रीनगर पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक जीएनटीआई (GNTI) स्टेडियम का पुनर्निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत पुनर्निर्मित किया जा रहा यह स्टेडियम आगामी जनवरी तक अपने नए और आधुनिक स्वरूप में तैयार हो जाएगा।

​कैबिनेट मंत्री और श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास से वर्चुअली श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। 

🔵 ​आधुनिक खेल एवं सांस्कृतिक केंद्र: मंत्री डॉ. रावत ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक को स्टेडियम में सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए ताकि यह क्षेत्र की खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन सके।

🔵​ धारी देवी रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं: समीक्षा बैठक में धारी देवी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बहुउद्देशीय पार्किंग और एक आधुनिक पार्क विकसित करने के निर्देश रेलवे अधिकारियों को दिए गए।

​🔵 3 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत: श्रीकोट-स्वीत और डुंगरीपंथ क्षेत्र के विकास के लिए लगभग ₹3 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी गई।

🔵​जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में मॉडल पार्किंग: श्रीकोट स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में सैकड़ों वाहनों की क्षमता वाली मॉडल पार्किंग बनाने का फैसला लिया गया।

🔵​सौंदर्यीकरण कार्य: श्रीनगर स्थित उद्यान विभाग के बगीचे और रिवर फ्रंट के सौंदर्यीकरण को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

​”कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा योजनाओं के प्रस्ताव शासन को भेजने में ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

You may have missed

Share