उत्तराखंड हरिद्वार श्री रामलीला समिति ज्वालापुर ने रावण-मारीच संवाद और सीता हरण की लीला देख दर्शक हुए भाव-विभोर,,,,

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित मोहल्ला लक्कड़हारान में श्री रामलीला समिति (रजि.) के 120वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य रामलीला का मंचन किया गया। रंगमंच पर कलाकारों द्वारा रावण-मारीच संवाद और सीता हरण की मार्मिक लीला का जीवंत एवं प्रभावशाली मंचन प्रस्तुत किया गया, जिसे देख उपस्थित दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण जी और माता सीता के स्वरूपों की आरती एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार नगर विधायक श्री मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश सह-संयोजक श्री विशाल गर्ग, श्री गंगा सभा हरिद्वार के सचिव श्री उज्जवल पंडित, भागवताचार्य एवं ज्योतिषाचार्य श्री वासु मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट, श्री आशीष मारवाड़ी सहित श्री सुरेश्वरी देवी समिति के समस्त सदस्यों ने प्रभु के स्वरूपों की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
आरती व पूजन में श्री मनोज चाकलान, श्री प्रदीप चाकलान, श्री दीपक बागडोलिये, श्री ईशान अल्हड़, श्री अनमोल अल्हड़, श्री अभिषेक चाकलान, श्री युवराज चाकलान, श्री केशव बागडोलिये, श्री ऋषभ हरितोष, श्री अर्चित हरितोष और श्री कालीचरण चतुर्वेदी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मंचन के दौरान कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार रावण के छल-प्रपंच में आकर मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण करता है और अंततः माता सीता का हरण होता है। कलाकारों के सधे हुए अभिनय और संवाद अदायगी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
समारोह के सफल आयोजन में समिति के संरक्षक श्री राम सरदार, श्री नरेंद्र अधिकारी, श्री अनिल सिखौला, अध्यक्ष श्री नितिन अधिकारी, मंत्री श्री प्रदीप पत्थरवाले, निर्देशक श्री दुष्यंत कुएंपेवाले, संयोजक श्री मधुसूदन हेम्मनके, कोषाध्यक्ष श्री शोभित खेड़ेवाले, प्रबंधक श्री उदित वशिष्ठ, स्वागत मंत्री श्री सत्यम अधिकारी, प्रवीण खेड़ेवाले, आलोक चौहान, शिवम अधिकारी, नितीश सिखौला, शशांक सिखौला, गौरव चक्रपाणि, तन्मय सरदार, विनीत सिखौला, नवनीत चक्रपाणि, अरुण भक्त, केतन पत्थरवाले, आकाश सिखौला, हर्षित अधिकारी, राघव ठेकेदार, देवांश अधिकारी, अभिषेक चाकलान, अभिषेक भक्त, अक्षित सिखौला, माधव गौतम, आशीष शर्मा, गोविन्द मल्ल, कृष्णा सिखौला, येशू चाकलान, दीपक सैनी, अनुज सिखौला एवं विश्वम सहित समिति के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,