October 23, 2026

दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल विवाद, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की मामले को शांत करने की अपील, कहा- खुद करेंगे बातचीत,,,,,,

दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल विवाद, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की मामले को शांत करने की अपील, कहा- खुद करेंगे बातचीत,,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध मां कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाय मामले को सुलझाने और इसे यहीं विराम देने की अपील की है।

​स्वास्थ्य की जानकारी न होने की दी गई सफाई

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने खुद यह बात स्पष्ट कर दी है कि उन्हें कार्यक्रम के दौरान कलाकार (दलेर मेहंदी) की सेहत के बारे में पूरी जानकारी नहीं थी। सीएम ने माना कि किसी भी बड़े सार्वजनिक और सांस्कृतिक आयोजन में जनता के भारी दबाव और मंच की परिस्थितियों के चलते इस तरह के अप्रत्याशित हालात बन जाते हैं।

​कलाकारों के सम्मान पर जोर

​मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक गरिमा को रेखांकित करते हुए कहा कि देवभूमि हमेशा से कलाकारों, संतों, लेखकों और साहित्यकारों का हृदय से आदर करती रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले हर मेहमान और कलाकार का सम्मान सर्वोपरि है और ऐसी घटनाओं से किसी की भावनाएं आहत नहीं होनी चाहिए।

​दलेरमेहंदी और मीका सिंह से व्यक्तिगत बातचीत की पहल

​इस विवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद पहल करने का ऐलान किया है। सीएम धामी ने बताया कि प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी और उनके भाई मीका सिंह उनके अच्छे मित्रों में से हैं। वह इस पूरे प्रकरण को लेकर दोनों कलाकारों से खुद व्यक्तिगत रूप से बातचीत करेंगे ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी को सौहार्दपूर्ण तरीके से दूर किया जा सके।

Share