October 27, 2026

उत्तराखंड सहारनपुर से दबोची गईं उर्मिला सनावर, गाड़ी में बैठाते समय जमकर किया हंगामा, खिड़की से उतरने का किया प्रयास,,,

उत्तराखंड सहारनपुर से दबोची गईं उर्मिला सनावर, गाड़ी में बैठाते समय जमकर किया हंगामा, खिड़की से उतरने का किया प्रयास,,,

​हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की ओर से ब्लैकमेलिंग और 5 करोड़ की रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराने के बाद, हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को उनके सहारनपुर स्थित आवास से हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के दौरान उर्मिला सनावर ने पुलिस बल का कड़ा विरोध करते हुए हाई-वोल्टेज ड्रामा किया।

​🔴 तीन थानों के प्रभारियों के साथ पहुंची थी पुलिस

रविवार को रानीपुर कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, बहादराबाद कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और सिडकुल थानाध्यक्ष अजय शाह महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ सहारनपुर पहुंचे थे। जब महिला पुलिसकर्मी उर्मिला को घर के अंदर से बाहर लाकर सरकारी गाड़ी में बैठाने लगीं, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगीं और गाड़ी की खिड़की से नीचे उतरने का प्रयास करने लगीं। महिला आरक्षियों ने स्थिति को संभालते हुए उन्हें सुरक्षित वाहन के अंदर बैठाया और खिड़कियां बंद कर तुरंत हरिद्वार के लिए रवाना हुईं, जहां देर शाम उन्हें अदालत में पेश किया गया।

​🔴 दो साल में दर्ज हो चुके हैं पांच मुकदमे

उर्मिला सनावर के खिलाफ पिछले दो वर्षों में हरिद्वार जिले के विभिन्न थानों में कुल पांच मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने वर्ष 2024 में ज्वालापुर कोतवाली में रंगदारी का पहला मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सुरेश राठौर को अपना पति बताया। मार्च 2025 में पूर्व विधायक की पुत्री ने रानीपुर कोतवाली में ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक सामग्री के जरिए परिवार की छवि खराब करने की प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद बहादराबाद और झबरेड़ा थानों में भी ऑडियो वायरल प्रकरण में मुकदमे दर्ज हुए।

​🔴 एसआईटी जांच और सीबीआई कोर्ट में पेशी का पेच

इन सभी मुकदमों की संयुक्त जांच के लिए 29 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सात सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया था। वहीं अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े मामले में सोमवार को सीबीआई कोर्ट में उर्मिला सनावर की पेशी भी प्रस्तावित थी, लेकिन पेशी से ठीक पहले नए रंगदारी मामले में पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

You may have missed

Share