उत्तराखंड हरिद्वार भेल कर्मचारियों ने 35 हजार रुपये का बोनस ठुकराया, 60 हजार की मांग को लेकर सौंपा निदेशक को ज्ञापन,,,

हरिद्वार। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), हीप यूनिट के कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बोनस वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। बीएचईएल हीप के सभी श्रमिक संगठनों ने प्रबंधन द्वारा प्रस्तावित 35,000 रुपये के एसआईईपी (SIEP) बोनस भुगतान के प्रपत्र को सिरे से खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को निदेशक मानव संसाधन के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
श्रमिक नेताओं ने बताया कि प्रबंधन ने 28 अक्टूबर को बिना कर्मचारी संगठनों की सहमति और तदर्थ आधार पर 35,000 रुपये बोनस भुगतान का एकतरफा प्रपत्र जारी कर दिया था। इससे पूर्व 27 अक्टूबर को आयोजित ऑनलाइन जेसीएम बैठक में भी कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि वे न्यूनतम 60,000 रुपये बोनस से कम पर समझौता नहीं करेंगे। श्रमिक संगठनों का आरोप है कि दिवाली से ठीक पहले प्रबंधन अड़ियल रवैया अपना रहा है, जिसके विरोध में कर्मचारियों ने बुधवार को पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन भी किया था।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन से अपील की है कि दिवाली से पूर्व 8 नवंबर तक जल्द से जल्द एक बैठक आहूत कर सर्वसम्मति से बोनस का निर्धारण किया जाए। ज्ञापन देने वालों में विकास सिंह, रवि कश्यप, प्रशांत दीप गुप्ता, संदीप जोशी, अमित गोगना, संदीप चौधरी, नईम खान, इंद्रपाल शर्मा, विनीत चौहान, सचिन चौहान, अवधेश कुमार तथा राजकिशोर सहित कई प्रमुख श्रमिक नेता शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापे की भनक लगते ही रसगुल्ला फैक्ट्री संचालक फरार,,,
उत्तराखंड डार्क वेब पर बाल यौन शोषण सामग्री बेचने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़,100 से ज्यादा असलील वीडियो सहित नैनीताल से किशोर गिरफ्तार,,,,
“उत्तराखंड विधानसभा चुनाव – 2027” की तैयारी तेज, तीन साल से जमे अफसरों का होगा तबादला,,,